Sunday, April 12, 2009
Abhinav Bharat linked to 2007 Ajmer Blast
Press Trust Of India
Jaipur, April 12, 2009
Investigations into the 2007 Ajmer Sharif blast have led the Rajasthan police to the members of self-styled Hindu group Abhinav Bharat, which was alleged to be behind the Malegaon blast, official sources said।
A team of the state police had recently visited Mumbai to collect full statements and reports of narco-analysis and brain mapping tests done on Lt Col S P Purohit and other accused in the Malegaon blast cases, the sources said.
Purohit, an alleged mastermind of the Abhinav Bharat group had told investigators during narco-analysis and brain mapping tests that another member Dayanand Pandey, also an accused in the Malegaon blast, had planned the Ajmer incident, they claimed.
The team which met officials of ATS Mumbai collected call details of Purohit, his detailed interrogation report besides other documents pertaining to investigations in the Malegaon blasts, the sources said.
The investigators in Rajasthan are having a relook into the call detail records in and around the blast site to see if any of the Abhinav Bharat groups members was present there at the time bomb went off।
Abhinav Bharat linked to 2007 Ajmer Blast "sakaaltimes कॉम"
रंगमिजाज स्वभाव का नेता , महंत और महाजन
ये दोनों ही आधुनिक हिंदुत्वा के मुखोटे हे, हिंदुत्वा को उन्हों ने कहाँ से कहाँ पंहुचा दिया ये अब सब के सामने आने लगा हे, लगता हे बी जे पि में और आर एस एस में चरित्र नाम की कोई चीज़ बाकि नही रही,
गुजरात में कुछ सआल पहले संघ के एक नेता जोशी की सी दी आई थी, उस में भी चरित्र हीनताकी दास्तान थी,
एकलव्य गुप्ता, का परनाम,
रंगमिजाज स्वभाव का नेता
विडियो देखे,
आजतक, रविवार , 12 अप्रैल 2009
अपने भाई प्रमोद महाजन की हत्या के मामले में आजीवान कारावास की सजा काट रहे प्रवीण महाजन ने जेल में एक किताब लिख डाली है। इस किताब पर अभी से विवाद खड़ा होना शुरू हो गया है.
प्रमोद के भाई प्रकाश महाजन ने प्रमोद को अच्छे चरित्र का व्यक्ति करार देते हुए इस मामले को कोर्ट में जे जाने की धमकी दी है। प्रवीण ने इस किताब को माझा अलबम यानी मेरा अलबम नाम दिया है। जेल में लिखी इस किताब में प्रवीण महाजन ने खासकर 22 अप्रैल 2006 का जिक्र किया है, जिस दिन प्रमोद महाजन पर हमला हुआ। प्रवीण ने अपनी किताब में लिखा है कि उस दिन उनके भाई प्रमोद महाजन के घर पर असलयित में क्या हुआ ये कभी दुनिया के सामने नहीं आ पाएगा. प्रवीण महाजन ने इस किताब में अपने स्वभाव के बारे में तो लिखा ही है, अपने दिवंगत भाई प्रमोद महाजन के आचरण पर भी सवाल उठाया है. प्रवीण ने प्रमोद महाजन को भाजपा का बड़ा नेता तो बताया ही, लेकिन साथ ही ये भी लिखा है कि प्रमोद महाजन पार्टी के लिए उद्योगपतियों से पैसा इकट्ठा करते थे.इतना ही नहीं प्रवीण ने प्रमोद महाजन को रंगमिजाज स्वभाव का नेता भी करार दे दिया. प्रवीण ने अपनी किताब में लिखा है कि प्रमोद महाजन को आडवाणी और वाजपेयी दोनों पसंद करते थे. प्रवीण महाजन की माने तो प्रमोद पर सत्ता का नशा इस कदर सवार था कि वो खुद को भावी प्रधानमंत्री के रूप में भी देखने लगे थे.भाजपा नेता और महाजन परिवार के करीबी रिश्तेदार गोपीनीथ मुंडे का कहना है कि वो इस मामले में गवाह हैं और जरूरत पड़ी तो कोर्ट में प्रवीण के उठाए सवालों का जवाब देंगे.
Saturday, April 11, 2009
हिंदुत्व भारतीय विचारधारा नहीं
हिंदुत्व भारतीय विचारधारा नहीं
Apr 12, 12:08 am
सिलचर। विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि हिंदुत्व भारतीय विचारधारा नही है, क्योंकि भारतवासी धार्मिक और सास्कृतिक विविधता में विश्वास करते हैं।
असम के सिलचर में शनिवार को कांग्रेस द्वारा आयोजित बुद्धिजीवियों की एक बैठक में प्रणब ने कहा कि हिंदुत्व भारतीयों का दर्शन नही हो सकता। यह विभिन्न विविधताओं वाला देश है। राम मंदिर का निर्माण चुनावी मुद्दा नही हो सकता। लोगों को सभी राजनीतिक दलों को उनकी नीतियों के अधार पर आकलन करना चाहिए, केवल एक मुद्दे को आधार नही बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी सीमा पर शरण लिए कुछ लोग उग्रवादी गतिविधियों में शामिल हैं।
उन्होंने इस मसले को बांग्लादेश की सरकार के समक्ष रखा है और सरकार ने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Friday, April 10, 2009
US citizen arrested at Mumbai airport with live cartridges
ITGD Bureau
Mumbai, April 11, 2009
A US citizen was arrested at Mumbai airport on Saturday morning for carrying seven live cartridges।
He will be produced at the Andheri court later in the day.
The American citizen was leaving for Amsterdam. More details are awaited.
Thursday, April 9, 2009
Saturday, December 20, 2008
रथयात्रा के बाद आतंकवाद ने पसारा पांव
रथयात्रा के बाद आतंकवाद ने पसारा पांव
भदोही। महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी दिग्विजय सिंह ने कहा है कि आडवाणी ने देश में आतंकवाद का बीज बोया है। उनकी रथयात्रा के बाद आतंकी घटनाओं ने कश्मीर से निकल पूरे देश में पांव पसार लिया।
शुक्रवार को भदोही में आयोजित किसान सद्भावना रैली में उन्होंने कहा कि भाजपा ने वोट बैंक के लिए भारतीय समाज को धार्मिक आधार पर बांटने का काम किया है। आज की स्थिति में 99 प्रतिशत मुसलमान देशभक्त एवं राष्ट्र के नाम पर कुर्बानियां देने को तैयार बैठें हैं। मुंबई में हुई आतंकी घटना के बाद हिंदू, मुस्लिम, सिख व ईसाई लोगों ने जहां कैंडिल जलाकर घटना में मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी वहीं देश के मुसलमानों ने आतंकियों के शवों को भारत के किसी भी कब्रिस्तान में दफनाने का विरोधकर देशभक्ति का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि अंग्रेज ढाई सौ वर्षो में देश की गंगा जमुनी तहजीब तोड़ने में नाकामयाब रहे किंतु भाजपा ने सत्ता के लिये वह काम कुछ वर्षो में कर दिखाया।
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने बसपा पर भी निशाना साधा। कहा कि बसपा दलितों के हितों के विषय में कम सोच रही है। बसपा सुप्रीमो का अधिक ध्यान खुद का महल व पार्क बनवाने में गुजर रहा है। उन्होंने कांग्रेसजनों का आह्वान किया कि भ्रष्टाचार, गरीब व दलित उत्पीड़न, किसान उत्पीड़न जैसे मामलों को मुद्दा बनाकर कांग्रेसजन मैदान में उतरें व जनसमर्थन हासिल करे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि मुंबई में विस्फोट के बाद गैर कांग्रेसी राजनीतिक दलों ने देश में सांप्रदायिकता का बीज बोने का हर संभव प्रयास किया। मुंबई विस्फोट में मुसलमानों को मोहरा बनाने वाली भाजपा की राजनीति देश के लोगों ने समझ ली है। कहा कि मुंबई में किसी जाति विशेष की नहीं बल्कि मानवता की हत्या हुई है।
किसान सद्भावना रैली में उमड़ी भारी भीड़ को पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद, शेखर बहुगुणा, सुधाकर तिवारी ने भी संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता रत्नेश मिश्र व संचालन मुशीर इकबाल ने किया।
http://in.jagran.yahoo.com/news/national/politics/5_2_5085055.html

