Saturday, February 27, 2010

आश्रम में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश


Sat, Feb 27, 2010 at 09:05 , Updated at Sat, Feb 27, 2010 सिटी खबरें सेक्शन

नई दिल्ली। दिल्ली में गिरफ्तार हुए बाबा के चेहरे से सारे नकाब उतर रहे हें। इस बाबा के तार सोनू पंजाबन नाम के नामी दलाल से जुड़े रहे हैं।

दिल्ली में सोनू पंजाबन ने लड़कियों का बडा़ दलाल माना जाता है। ऐसा माना जा रहा है कि बाबा के गिरोह में 300 से 400 लड़कियां हो सकती है। चंडीगढ़, बैंगलोर, गोवा और शिमला में थे बाबा के ठिकाने। एक समय पर दस से 11 लड़कियों की होती थी सप्लाई।

मालूम हो कि दक्षिण दिल्ली के रिहायशी इलाके में दिल्ली पुलिस ने एक बड़े जिस्मफरोशी अड्डे का भांडाफोड़ किया है। दक्षिण दिल्ली के एक आम से दिखने वाले मकान में ये जिस्मफरोशी का धंधा चलाता था। कहने को तो ये बाबा स्वामी भीमानंद जी महाराज का आश्रम है। लेकिन आश्रम के कमरे ऐसे हैं कि होटल को भी मात दे दें।

पुलिस को इस अड्डे की भनक इंटरनेट पर एक वेबसाइट के जरिए मिली। फिर पुलिस के लोगों ने सादे कपड़ों में ग्राहक बन कर जाल बिछाया। दलाल बाबा ने इन फर्जी ग्राहकों को लड़कियां मुहैया कराने का वादा किया। दक्षिण दिल्ली के एक दूसरे ठिकाने पर छह लड़कियां एक साथ पहुंच गईं। इन लड़कियों के साथ बाबा खुद भी मौजूद था। पुलिस ने बगैर देरी किए इन सबको दबोच लिया। लेकिन बाबा के साथ ही आश्रम में रहने वाला पुजारी ने इस धंधे से अनजान होने की बात कही है।

बाबा के इस रैकेट की लड़कियों का रेट 15 से 20 हजार के बीच होता थी। फोन पर बातचीत और पूरी रकम वसूली के बाद लड़कियों की सप्लाई होती थी। इस रैकेट में मॉडल और एयर होस्टेस से लेकर नामी गिरामी कालेज की लड़कियां तक थीं। पुलिस को उम्मीद है कि इस रैकेट के कुछ और लोग बी जल्द ही धर दबोचे जाएंगे।

http://www.bhaskar.com/2010/02/28/100228043325_crime.html
http://navbharattimes.indiatimes.com/delhiarticleshow/5626457.cms
http://www.bhaskar.com/2010/02/28/100228044232_sex_racket.html

No comments: