Monday, November 17, 2008

स्वामी के लैपटॉप में कई हस्तियों की अश्लील तस्वीरें?


स्वामी के लैपटॉप में कई हस्तियों की अश्लील तस्वीरें?

Mon, Nov 17, 2008 at 20:52 , Updated at Tue, Nov 18, 2008

मुंबई। मालेगांव धमाकों के सिलसिले में गिरफ्तार खुद को शंकराचार्य अमृतानंद कहने वाले स्वामी दयानंद की जान अटकी है एक लैपटॉप में। जैसे ही स्वामी दयानंद को पता चला कि एटीएस को उसका लैपटॉप मिल गया है वो बेचैन हो उठा।

अधिकारियों से बार-बार यही कहता रहा कि मेरे लैपटॉप को हाथ मत लगाओ, चाहे मुझे फांसी दे दो। मुझे कोई भी सजा दे दो, लेकिन लैपटॉप को हाथ मत लगाओ। एटीएस सूत्रों की मानें तो इस लैपटॉप में बम धमाके की साजिश के अलावा और भी बहुत कुछ छिपा है। कुछ ऐसा जो भगवा चोले में रहने वाले स्वामी दयानंद से कतई मेल नहीं खाता।

दरअसल जब स्वामी दयानंद को पता चला कि मुंबई एटीएस उसे किसी भी वक्त गिरफ्तार कर सकती है तो उसने सबसे पहले अपने लैपटॉप से अहम जानकारियां डिलीट करने का काम शुरू किया। लेकिन हड़बड़ी में स्वामी दयानंद ने कुछ ऐसी चीजें छोड़ दीं जो उसके गले ही हड्डी बन गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक स्वामी दयानंद के लैपटॉप में अश्लील तस्वीरें मिली हैं। इसमें कई हस्तियों की गंदी तस्वीरें हैं। साथ ही स्वामी की भी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें हैं। अब मुंबई एटीएस स्वामी दयानंद के लैपटॉप की फोरेंसिक जांच करवा रही है। डिलीट की हुई फाइलों को फिर से रिकवर करने की कोशिश की जा रही है ताकि मालेगांव धमाके से जुड़े राज पता चल सकें।


No comments: